तेल की क़ीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, यूपी अध्यक्ष लल्लू समेत कई हिरासत में

Read Time: 2 minutes

● पूर्वा स्टार ब्यूरो

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ कांग्रेस आज राज्य भर में सड़कों पर उतरी। जिला-शहर कांग्रेस इकाइयों ने अपने-अपने स्थान पर पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया जिसको पुलिस दमन का भी सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत पर ले लिया गया।

यूपी कांग्रेस की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीज़ल में टैक्स बढ़ोतरी करके सरकार ने 2.74 लाख करोड़ की वसूली की।

उधर, दिल्ली में भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे और उन्होंने तुरंत पेट्रोल -डीज़ल के दाम में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की माँग की।

कांग्रेस का आरोप है कि क्रूड आयल के दाम में काफ़ी कमी आने के बावजूद सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाये। इस सिलसिले में मनमोहन सिंह और मोदी के राज में दाम का अंतर बताते हुए पोस्टर भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 242 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 271 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 210 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture