कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्टूबर में संभव : नीति आयोग

Read Time: 2 minutes

● पूर्वा स्टार ब्यूरो

भारत सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के विशेषज्ञों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर आनी तय है और इसके देश में सितंबर-अक्तूबर के बीच शुरू होने की आशंका है।

सारस्वत ने तीसरी लहर से निपटने के लिए आगाह किया भी किया है ताकि तैयारियां समय से पूरी की जा सकें। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगली लहर में युवा और बच्चे ज्यादा गिरफ्त में आ सकते हैं।

वीके सारस्वत ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमने संक्रमण के मामले में काफी हद तक अच्छा किया है। हमने कोविड-19 की दूसरी लहर का अच्छी तरह सामना किया।

नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि हमारे विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और तकनीकी मदद, ऑक्सीजन बैंक बनाना, बड़ी संख्या में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए उद्योग स्थापित करके हम इस पर काफी हद तक काबू में कर सके हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए रेलवे, हवाई जहाज और सेना का भी इस्तेमाल किया गया है। 

बता दें कि अप्रैल-मई माह में कोरोना की दूसरी लहर के चलते पूरे देश में कोहराम मच गया था। अस्पतालों में बेड, दवा और आक्सीजन की भारी किल्लत हो गई थी जिससे बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी। हालात इतने खराब हो गए थे कि श्मशान घाटों पर लाश जलाने के लिए दो दो दिन तक इंतजार करना पड़ा और हजारों लाशें बिना जलाए ही नदियों में बहा दी गई या रेती में दफना दी गई। जिससे सरकार की बड़ी फजीहत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 207 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture