गुजरात मॉडल! हर रोज दो हत्या, चार बलात्कार और छह किडनैपिंग के मामले
जिस गुजरात मॉडल का बीजेपी बड़ा हल्ला मचाती है और पूरे देश को वैसा ही बनाने का सपना दिखाती है, विधानसभा में एक सवाल के जवाब में उसका पोल खुल गया है।
● पूर्वा स्टार ब्यूरो
जिस गुजरात मॉडल का बहुत हल्ला मचाया गया था, धीरे-धीरे उसके बारे मे जानकारियां सामने आ रही हैं। बीते दिनों गुजरात विधानसभा में बताया गया कि गुजरात मॉडल इसके अलावा और भी कुछ है। यहां हर रोज दो हत्या, चार बलात्कार और छह किडनैपिंग के मामले सामने आ रहे हैं।
विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के कई विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बीते बुधवार को गुजरात विधानसभा में अपराध के आंकड़े पेश किए गए।
राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 तक, पिछले दो साल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 1,944 हत्याएं, 1,853 हत्या के प्रयास, 3,095 बलात्कार, अपहरण के 4,829 मामले और आत्महत्या के 14,000 से अधिक मामले सामने आए। यानी हर रोज दो हत्या, चार बलात्कार और छह किडनैपिंग। इन आंकड़ों ने देश के सामने गुजरात मॉडल की पोल खोल दी है। अब बीजेपी को बताना चाहिये कि क्या वह देश को गुजरात की ही तरह अपराधों से भरा और ध्वस्त कानून व्यवस्था वाला बनाना चाहती है?
