देवरिया में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ

Read Time: 3 minutes

सबको साथ लेकर देवरिया में कांग्रेस को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य होगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी और निष्ठावान, ऊर्जावान और सक्रिय लोगों को संगठन में काम करने का मौका मिलेगा।

रामजी गिरी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

● मुजफ्फर हुसैन मंसूरी / पूर्वा स्टार 

देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रामजी गिरि का मंगलवार को देवरिया के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके पहले मुसैला, खुखुन्दू, सोनूघाट चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 

कांग्रेस दफ्तर पर अपने स्वागत से अभिभूत रामजी गिरी ने कहा, शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिली जिम्मेदारी को निभाते हुए सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सबका सम्मान करते हुए जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर हरेक बूथ पर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम फहराएंगे। इसके लिए हमें अनुशासित होकर दिन रात मेहनत करना होगा। पंचायत चुनाव हमारे लिए बड़ी चुनौती है जिसे हम सभी मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन में ऊर्जावान, सक्रिय और कार्य के प्रति समर्पित लोगों को पूरा मौका मिलेगा। और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखने के लिए कुछ भी किया जाएगा। 

स्वागत से पूर्व श्री गिरी ने शहर के सिविललाइंस में शिवमंदिर और राघवनगर में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे रामलीला मैदान में शहीद स्थल, नगरपालिका परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, मालवीय रोड पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा, टाऊन हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने और संचालन सत्यप्रकाश मणि तथा  मुज्जफर हुसैन मंसूरी ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकान्त सिंह, अजय शर्मा, बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, राघवेन्द्र सिंह राकेश, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव, महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शाकिर हुसैन, कोऑर्डिनेटर नौशाद अहमद खान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव केसी दीक्षित, सन्देश यादव, आनंददेव गिरि, जुलेखा खातून, आनन्द श्रीवास्तव सोनू ने सम्बोधित किया। जबकि सर्वश्री मेराज खान, उपेन्द्र कुमार, जवाहरलाल चौहान, जयप्रकाश पाल, अमित गुप्ता एडवोकेट, विवेक मिश्रा सन्नी, रजनीकांत दुबे, डॉ. एपी सिंह, डॉ. एसके पाठक, मुकुंदभास्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, राजकुमार जायसवाल, भरत मणि त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन, शिवविभूति मिश्र, उत्तेज मिश्रा, सुनील तिवारी, अमूल्यरत्न मणि, भागीरथी प्रसाद, जितेन्द्र मोहन गुप्ता, जवाहरलाल बरनवाल, सुबाष राय, महेन्द्र अम्बेडकर, मनोज मणि, दीनदयाल यादव, तारकेश्वर तिवारी, विनोद जायसवाल, राधारमण पाण्डेय, मनोज राव, निर्मला वर्मा, रीता देवी, मधू शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 207 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture