टाइम मैगज़ीन के कवर पर महिला किसान, लिखा- ‘डर नहीं सकती’

Read Time: 4 minutes

किसान आंदोलन में नेतृत्व करने वाली महिला किसान इस बार टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर जगह पाई हैं। मैगज़ीन ने फ़ोटो का शीर्षक दिया है- ‘भारत के किसान आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में’।

● पूर्वा स्टार ब्यूरो 

देश की राजधानी दिल्ली के बार्डर्स पर पिछले 100 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में नेतृत्व करने वाली महिला किसान इस बार टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई हुई हैं। मैगज़ीन ने फ़ोटो का शीर्षक दिया है- ‘भारत के किसान आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में’।

पत्रिका की कवर स्टोरी में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों की ज़्यादातर उन महिला किसानों के बारे में बात की गई है जो न केवल इसमें भाग ले रही हैं, बल्कि आंदोलन का नेतृत्व भी कर रही हैं। लेख में लिखा गया है कि कृषि सुधार क़ानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से लड़ने से अलग महिला नेता पितृसत्ता से भी लड़ रही हैं। वे महिला हत्या, यौन हिंसा और लैंगिक भेदभाव के बारे में मानसिकता बदल रही हैं।

‘मैं भयभीत नहीं हो सकती। मुझे खरीदा नहीं जा सकता।’ भारत के किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिलाएँ” शीर्षक से लेख में इस बात का ज़िक्र है कि कैसे नवंबर 2020 से तीन कृषि क़ानूनों को निरस्त करने की माँग को लेकर हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाक़े में विभिन्न जगहों पर इकट्ठे हुए हैं। इसमें यह भी लिखा गया है कि कैसे जनवरी 2021 में भारत के मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों को ‘बुजुर्ग लोगों और महिलाओं को प्रदर्शन छोड़ने के लिए राजी करने’ के लिए कहा था। लेख में लिखा गया है, “इसके जवाब में महिला किसानों ने मंचों पर माइक्रोफ़ोन पकड़कर एक सुर में दहाड़ा ‘नहीं!’

टाइम मैगज़ीन में इस तसवीर और लेख को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया दी है। सेवानिवृत्त आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने मैगज़ीन का धन्यवाद किया है और लिखा है कि हमें अपने किसानों पर गर्व है।

टाइम मैगज़ीन की यह कवर स्टोरी 8 मार्च के महिला दिवस से कुछ पहले आया है। इसका ख़ास महत्व इसलिए भी है कि इसे सांकेतिक तौर पर ही सही महिलाओं के सशक्तिकरण के तौर पर देखा जाता है। मैगज़ीन ने जो तसवीर प्रकाशित की है और जो लेख लिखा है उससे भी महिलाओं के नेतृत्व की वही तसवीर उभरती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जो प्रतिक्रिया दी है उसमें भी महिलाओं को बहादुर और दिलेर ही बताया जा रहा है।

एक यूज़र ने लिखा है- ‘इसे सामने लाने के लिए धन्यवाद टाइम। हम इसकी बेहद तारीफ़ करते हैं।’

बता दें कि दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन करते किसानों के 100 दिन हो चुके हैं। देश भर के हज़ारों किसान, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी से, दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 नवंबर, 2020 को यह विरोध शुरू हुआ था। किसान तीनों नए कृषि सुधार क़ानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी प्रणाली की गारंटी बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। केंद्र और किसान संघ के नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद गतिरोध बना हुआ है। किसानों को डर है कि कार्पोरेट नए क़ानून के जरिये एमएसपी प्रणाली और खेती को नष्ट कर देंगे। हालांकि, सरकार अपनी ओर से बार बार दावा कर रही है कि क़ानूनों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 202 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 218 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 170 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture