पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोरखपुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time: 3 minutes

गोरखपुर। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक आदि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार नेताओं को जेल भेजने की तैयारी में है। जबकि गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर जमे हुए हैं।

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ आवाज उठा रहे शहर कांग्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी एव युवाकांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय व अमित कनौजिया को गिरफ्तार कर सरकार आवाज दबाना चाहती है। लेकिन सरकार जान ले कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसिया उत्पीड़न से झुकेंगे नही आवाज उठाते रहेंगे।

विश्वविजय सिंह, महासचिव, उ. प्र. कांग्रेस कमेटी
कोतवाली थाने में गिरफ्तार नेताओं से मिलते महासचिव विश्वविजय सिंह व अन्य नेता 

जानकारी के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में दोपहर करीब दो बजे शास्त्री चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने वहीं पहुंचकर कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया और प्रदर्शन खत्म कराया। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता वापस चले गए। इसी बीच किसी ने समीप के पेट्रोल पंप पर लगे होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो पर स्याही पोत दी। इसके बाद पहुँची कोतवाली पुलिस ने महानगर कांग्रेस दफ्तर से अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली थाने पर ले आई। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक और अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कनौजिया को भी गिरफ्तार कर थाने ले आई। 

कुछ देर में ही थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, वरिष्ठ नेता आलोक शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान, महासचिव शाहिल विक्रम तिवारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अनूप मिश्रा एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष रोहन पांडेय, संजय चौबे, तौकीर आलम, पूनम मिश्रा, निर्मला वर्मा, कुसुम पांडेय, महिला कांग्रेस की प्रेमलता चतुर्वेदी, अनवर हुसेन, महेंद्र मोहन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष, अरुण अग्रहरी, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राजीव सिंह, दिलीप निषाद, श्याम शरण श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ल, जितेन्द्र पांडेय, जितेन्द्र विश्वकर्मा, एनएसयूआई के योगेश सिंह, अंकित पाण्डेय, आलोक मल्ल, बादल चतुर्वेदी, जय प्रकाश उपाध्याय आदि ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध किया।

गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही रवैये को दर्शाता है। इससे कांग्रेस का कोई भी सिपाही विचलित होने वाला नहीं अगर इन नेताओं को अभिलंब रिहा नहीं किया गया तो इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

त्रिभुवन नारायण मिश्रा, सचिव, उ. प्र. कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 207 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture