कांग्रेस की पदयात्रा रोकने पर पुलिस से हुई नोकझोक

Read Time: 2 minutes

गोरखपुर। देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में यूपी कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलों में पदयात्राओं का आयोजन और धरना प्रदर्शन किया। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई।

शहर कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के उपाध्यक्ष रोहन पांडेय के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर बारह बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोलघर स्थित इन्दिरा गांधी के प्रतिमा स्थल से पदयात्रा शुरु की। हाथों में किसान आंदोलन के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां लिये कार्यकर्ता नए बने कृषि कानूनों की वापसी की मांग करते हुए भाजपा सरकार के के विरोध में नारे लगा रहे थे। पदयात्रा जैैसे ही आगे बढ़ी, पुलिस ने रोक दिया। और कहा कि इस यात्रा की अनुमति नहीं है। बिना पूर्व अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। इसपर कार्यकर्ता विफर गये और लोकतंत्र में आन्दोलन का अधिकार बताते हुए वहीं सड़क पर धरना पर बैठ गए। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाद में पहुंचे कुछ पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाया और धरना खत्म कराया। 

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमरजीत यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओसामा खान, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, प्रदेश महासचिव दिलीप पांडेय, महेंद्र नाथ मिश्र, मोहम्मद अरसद, शाहिल विक्रम तिवारी, तौकीर आलम, गणेश मिश्रा, प्रभात चतुर्वेदी, मौहम्मद खालिद, प्रिंस शर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, दिलीप निषाद, शुशांत शर्मा, अंशुमान पाठक, अनिल दूबे, श्यामशरण श्रीवास्तव, अमित कन्नौजिया, मनीष गौतम, सुशीला देवी, विजेंद्र तिवारी, कमल श्रीवास्तव, हेमलता ओझा, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, पूनम मिश्रा, प्रणव उपाध्याय, सोहैल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, विजय तिवारी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

प्रियंका क्रीज पर और धरी रह गई फील्डिंग!

Post Views: 359 उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती अभी तक इस खुशफहमी में डूबे हुए थे कि कांग्रेस कहीं नहीं है, और बाकी दो भी कमजोर हैं। मगर प्रियंका के क्रीज पर पहुंचते ही सारी फिल्डिंग बिखर गई। हाफ पिच पर आकर उन्होंने दो ही लंबी हिट […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture