कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी

Read Time: 2 minutes

● पूर्वा स्टार ब्यूरो 

प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नानपर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाई है। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा की पूजा अर्चना की और तीर्थपुरोहित को दान दक्षिणा भी दी।

 इसके पहले प्रियंका गांधी 11:40 बजे आनंद भवन पहुंचीं। वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ उनकी बेटी भी है। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया।

यहां पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वो अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की।

दोपहर करीब पौने दो बजे प्रियंका अरैल घाट पहुंची और वहां से नाव से संगम गईंं। उनके साथ उनकी बेटी भी आयी है। संगम में गंगा स्नान के बाद प्रियंका गांधी ने मनकामेश्वर मंदिर जाकर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 218 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 170 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

प्रियंका क्रीज पर और धरी रह गई फील्डिंग!

Post Views: 354 उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती अभी तक इस खुशफहमी में डूबे हुए थे कि कांग्रेस कहीं नहीं है, और बाकी दो भी कमजोर हैं। मगर प्रियंका के क्रीज पर पहुंचते ही सारी फिल्डिंग बिखर गई। हाफ पिच पर आकर उन्होंने दो ही लंबी हिट […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture