56 इंच के सीने में छोटा सा दिल, खरबपतियों के लिए धड़कता है : प्रियंका गांधी

Read Time: 4 minutes

● आलोक शुक्ल

सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो खरबपतियों के लिए धड़कता है। तीन काले कृषि कानूनों के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन वो किसानों को हर रोज अपमानित कर रहे हैं।

कांंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

 आपने बहुत देख लिया मोदी का 56 इंच का सीना जो खरबपतियों के लिए धड़कता है। इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है लेकिन वो किसानों को हर रोज अपमानित कर रहे हैं।       

प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा, किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं, संसद में किसान का अपमान किया आन्दोलनजीवी कहकर अपमान किया। ऐसा व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता। 78 दिन से किसान बॉर्डर पर है।

प्रियंका ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर आई हूं। माता की कथा क्या है आपको पता होगा। अकाल पड़ा था। बारिश नहीं आई। तब माता ने अपनी 100 आंखों से आंसू बहाए। तब किसानों को पानी मिला, राहत मिली, आज जो 3 कानून हैं वो राक्षस रूपी हैं।

जमाखोरी के दरवाजे खोलने वाला है ये काला कानून

प्रियंका ने कहा कि पहला कानून जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। यह नया कानून खरबपतियों को मदद करेगा। आपकी फसल कैसे खरीदी जाए खरबपति तय करेंगे। सरकारी मंडी डम्प हो जाएंगी। जमाखोर प्राइवेट मंडी में सामान डम्प करेंगे। जब चाहेंगे माल निकालेंगे।

ऐसा कोई कानून नहीं होगा जिससे आपको फसल का सही दाम मिले। कांट्रेक्ट फार्मिंग में धोखा मिलेगा। कम्पनी मनमाना दाम तय करेगी। सरकारी मंडी बन्द होगी। एमएसपी बन्द होगी, जमाखोरी बढ़ेगी। किसान की आवाज दबेगी। अरबपतियों की आवाज ही रहेगी।

प्रियंका गांधी

धारा 144 के बावजूद हुई किसान महापंचायत

किसान आंदोलन के मद्देनजर स्थानीय जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगाई हुई है। इसके चलते किसान महापंचायत को आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली थी। प्रशासन की मंजूरी न मिलने के बावजूद महापंचायत आयोजित हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शाकुंभरी देवी के दर्शन से की दौरे की शुरुआत

इसके पहले दिल्ल्ली से चलकर देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंची प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से वाहनों के लंबे काफिले के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हुईं। वे किसान महापंचायत से पहले शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरा देवी के मंदिर गईं जहां उन्होंने करीब चालीस मिनट तक ध्यान लगाया और पूजा अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने खानकाह दरगाह में जियारत भी की। यहां उन्होंने रहीमी मदरसा के पूर्व मुतवल्ली स्व. मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के परिजनों से भी मुलाकात की।

यहां पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 226 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 260 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 200 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture