“लोक” नहीं, अब “कीलतंत्र” आ गया

Read Time: 3 minutes

दिल्ली बार्डर पर किसानों के आन्दोलन को दो महीने से ज्यादा गुजर चुका है। अपने ही देश के नागरिकों को खुद तक पहुंचने के डर से एक चुनी हुई सरकार इस कदर सिहर रही है की हाइवे खोदकर खाई बनाई जा रही है, कंक्रीट की मोटी दीवारें खड़ी की जा रही है, कटीले तार की बाड़ लगाई जा रही है और सड़कों पर कील गाड़ रही है। यह कैसा लोकतंत्र है?

● सुरेश प्रताप सिंह 

गाजीपुर, टिकरी, सिंघु बाॅर्डर पर जहां किसान तीनों कृषि कानून रद्द करने और एमएसपी कानून बनाने के लिए धरना दे रहे हैं, वहां “लोक” नहीं “कीलतंत्र” आ गया है। किसानों की बिजली, पानी काटी गई। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं और सड़क पर लोहे की मोटी-मोटी कीलें बिछा दी गई हैं।

किसानों के धरना से जिन्हें असुविधा हो रही थी और बाॅर्डर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, वे लोग अब कहां हैं? हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की जो महापंचायतें हो रही हैं, वो क्या बाहरी लोग हैं? किसान नहीं हैं..! अब कौन देगा इन सवालों का जवाब?

जब बातचीत के दरवाजे खुले हैं तो हाईवे पर क्यों बिछाई जा रही हैं लोहे की कीलें? हमारा लोकतंत्र कहां से कहां पहुंच गया। कौन है, जिसे किसानों से डर लग रहा है?

बाॅर्डर पर “दिल्ली पुलिस तुम लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगाने की वीडियो बनाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया, इसके बावजूद उसने साजिश को उजागर कर दिया। यही है पत्रकारिता..! संविधान के अनुच्छेद – 19 के मुताबिक अभिव्यक्ति की आजादी सबको है और इसी अधिकार के तहत पत्रकारों को भी लिखने व बोलने की आजादी है। जब इस उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकार आवाज उठाएंगे तो वह किसकी आलोचना करेंगे? क्या वर्तमान परिवेश में “पत्रकार उत्पीड़न” के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार अपनी जवाबदेही और आलोचना से बच जाएगी? 

अब तो विदेशी मीडिया भी किसान आंदोलन की खबरें देने लगी है। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जब आपके प्रधानसेवक जाकर चुनाव प्रचार करेंगे तो वह भी आपकी समस्याओं के संदर्भ में बोलेंगे ही। संचार क्रांति के इस युग में अब सब कुछ ग्लोबल हो चुका है। आप अपनी अलोकतांत्रिक हरकतों, ब्लेडदार बाड़, कीलों, पुलिस के हाथ में स्टील की कांटेदार लाठियों को सीमेंट की दीवार के पीछे छिपाकर नहीं रख सकते हैं। सब कुछ उजागर हो जाएगा। 

जब तक संविधान के मुताबिक अभिव्यक्ति की आजादी मिली है, तब तक इन मुद्दों पर लिखा जाएगा और संसद से सड़क तक बहस भी होगी।

और अंत में एक कविता पढ़ें…

“जो वक्त की आंधी से खबरदार नहीं होंगे
कुछ और होंगे कलमदार नहीं हैं..!
इंसान हैं हम, शाम के अखबार नहीं हैं
आवाज हैं हम, चीख हैं इस गुंगी प्रजा के
राजा के दरबार के सेवादार नहीं हैं..!”

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 237 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

बस ज़रा और कांग्रेस होने की जरूरत है

Post Views: 233 शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस बहुत कामयाब बैठक के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस वापस लौट रही है। बस उसे ज़रा और कांग्रेस होने की जरूरत है! ● शकील अख्तर कांग्रेस के लिए काम करने वाले बहुत लोग हैं। अपने […]

‘उसने गांधी को क्यों मारा’- गांधी हत्या के पीछे के ‘वैचारिक षड्यंत्र’ को उजागर करती किताब

Post Views: 280 गांधी की हत्या, उसके कारण, साजिश और ‘विकृत मानसिकता’ के उभार को अपनी हालिया किताब ‘उसने गांधी को क्यों मारा ‘ में लेखक अशोक कुमार पांडेय ने प्रमाणिक स्त्रोतों के जरिए दर्ज किया है। ● कृष्ण मुरारी ‘भारत एक अजीब देश है। इस देश में सत्ता हासिल करने वालों को नहीं त्याग […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture