मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून : सुप्रिया श्रीनेत

Read Time: 2 minutes

कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ में सुप्रिया ने मोदी सरकार की खामियां गिनायीं 

● पूर्वा स्टार ब्यूरो 

कुशीनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के कोटवा बाजार में सोमवार की शाम एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार कृषि कानूनों की आड़ में पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का किसानों की बात करना एक छलावा है। अगर सचमुच में किसानों का भला करना चाहती तो तीन कृषि बिल कानून के विरोध में किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर महीनों धरना नहीं देना पड़ता। किसानों की आय को दोगुना करने की बात करने वाली सरकार में जिले के चीनी मिलों पर 2 अरब का बकाया चल रहा है। किसान साल भर में गन्ना उपजा पर साल भर पैसे के लिए चीनी मिल से पैसा मिलने की उम्मीद पर बेटा बेटी की पढ़ाई लिखाई शादी ब्याह तथा खेती बारी बर बीमारी के लिए राह देख रहे है। ऐसे में किसानों की आय दोगुनी होने की बात बेमानी साबित हो रही है।

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में पुलिस वाले ही लूट करते हैं तो भला यूपी में किसी गांव का रहने वाला व्यक्ति कैसे सुरक्षित रहेगा। 

सुप्रिया श्रीनेत

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कोरोना कार्यकाल में यूपी-बिहार के जो कामगार मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, दक्षिण भारत में रह कर अपने तथा अपने परिवार की जीविका चलाते थे उन्हें अपने घर तक वापस आने में कितनी जलालत झेलनी पड़ी यह वही जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है। पेट्रोलियम पदार्थ से लेकर खाद बीज पर आश्रित रहने वाला किसान अब भारतीय जनता पार्टी के इस छलावे भली भाति अच्छी तरह समझ गया है कि उसकी भलाई किसकी सरकार में हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं किसान बेरोजगार नौजवान की लड़ाई लड़ रहा हूं । इसमें आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

‘उसने गांधी को क्यों मारा’- गांधी हत्या के पीछे के ‘वैचारिक षड्यंत्र’ को उजागर करती किताब

Post Views: 258 गांधी की हत्या, उसके कारण, साजिश और ‘विकृत मानसिकता’ के उभार को अपनी हालिया किताब ‘उसने गांधी को क्यों मारा ‘ में लेखक अशोक कुमार पांडेय ने प्रमाणिक स्त्रोतों के जरिए दर्ज किया है। ● कृष्ण मुरारी ‘भारत एक अजीब देश है। इस देश में सत्ता हासिल करने वालों को नहीं त्याग […]

न बैंक खाता, न ही पंजीकरण फिर आरएसएस ने कैसे की महामारी में इतनी धन उगाही?

Post Views: 190 ● पूर्वा स्टार ब्यूरो नागपुर। नागपुर के एक कार्यकर्ता मोहनीश जबलपुरे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ख़िलाफ़ शिक़ायत दर्ज़ करके संगठन के धन के स्रोत की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले साल जून में आरएसएस ने दावा किया था […]

ये सीएम की भाषा है…युवाओं की संपत्ति जब्त करने की धमकी दे ट्रोल हुए योगी आदित्यनाथ

Post Views: 263 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ अक्सर ही बयान देते रहते हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने एक ट्वीट किया। ट्वीट की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया आ रही है। ● पूर्वा स्टार ब्यूरो उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ अक्सर ही बयान देते […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture