बीजेपी सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई ने किया बूट पॉलिश

Read Time: 2 minutes

● पूर्वा स्टार ब्यूरो

गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में बूट पॉलिश अभियान चलाया। 

गोरखपुर में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक व महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उसके बाद विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां सभी ने बूट पालिश अभियान चलाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों का विरोध किया।

स्वामी विवेकानंद का मानना था की युवा ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं, परंतु मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के ऊपर को शिक्षा व रोजगार से ही वंचित करने के कुचक्र में लगी है। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उनका मानना था की युवा ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं, परंतु मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के ऊपर को शिक्षा व रोजगार से ही वंचित करने के कुचक्र में लगी है। इसे युवा वर्ग अब और सहन नही करेगा।

महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला एवं जिला उपाध्यक्ष सुशांत शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्र हितों एवं युवा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष आयुष गुप्ता, सुबोध पांडेय, अमन पांडेय, गोविंद गुप्ता, शिवम सिंह, दीपक तिवारी,आदित्य पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

‘उसने गांधी को क्यों मारा’- गांधी हत्या के पीछे के ‘वैचारिक षड्यंत्र’ को उजागर करती किताब

Post Views: 267 गांधी की हत्या, उसके कारण, साजिश और ‘विकृत मानसिकता’ के उभार को अपनी हालिया किताब ‘उसने गांधी को क्यों मारा ‘ में लेखक अशोक कुमार पांडेय ने प्रमाणिक स्त्रोतों के जरिए दर्ज किया है। ● कृष्ण मुरारी ‘भारत एक अजीब देश है। इस देश में सत्ता हासिल करने वालों को नहीं त्याग […]

न बैंक खाता, न ही पंजीकरण फिर आरएसएस ने कैसे की महामारी में इतनी धन उगाही?

Post Views: 202 ● पूर्वा स्टार ब्यूरो नागपुर। नागपुर के एक कार्यकर्ता मोहनीश जबलपुरे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ख़िलाफ़ शिक़ायत दर्ज़ करके संगठन के धन के स्रोत की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले साल जून में आरएसएस ने दावा किया था […]

ये सीएम की भाषा है…युवाओं की संपत्ति जब्त करने की धमकी दे ट्रोल हुए योगी आदित्यनाथ

Post Views: 271 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ अक्सर ही बयान देते रहते हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने एक ट्वीट किया। ट्वीट की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया आ रही है। ● पूर्वा स्टार ब्यूरो उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ अक्सर ही बयान देते […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture