भाजपा राज में त्रस्त हैं किसान औऱ नौजवान : सुप्रिया श्रीनेत
बरहज/देवरिया। किसानों के नाम पर बनाए गए तीनों कानून किसान विरोधी है। मोदी सरकार किसानों की फसल ही नहीं बल्कि उनकी जमीनों को भी अपने मित्र उद्योगपतियों को रेवड़ी की तरह बाँट देने वाला कानून लायी है। प्रधानमंत्री अहंकार त्याग कर किसानों के हित में फैसला करे अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब जनता सड़कों पर उतरकर उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को बरहज ब्लॉक के पैना गांव में आयोजित कांग्रेस के न्याय पंचायत स्तरीय संगठन सृजन अभियान में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। समाज में समरसता बनाए रखने और देश को तरक्की व मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।
मोदी सरकार में एक तरफ किसानों औऱ नौजवानों का हक मारा जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश के योगी सरकार में हालात ऐसे हैं कि यहाँ न तो गौमाता सुरक्षित हैं न ही माताएं-बहनें। देश औऱ प्रदेश की अस्मिता की सुरक्षा सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। -सुप्रिया श्रीनेत
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत बंदेमातरम् तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने संचालन किया।

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, रामजी गिरि, पहलवान केशव सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि, शाकिर हुसैन, जयदीप त्रिपाठी, संदेश यादव, मनोज राव, भरत मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी, सत्य प्रकाश मणि, दीनदयाल प्रसाद आदि ने संबोधित किया। जबकि वरिष्ठ नेता नागेन्द्र शुक्ल, जयप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, गणेश गिरि मुन्ना सिंह, दीनानाथ भारती, विजय शेखर मल्ल, विरेन्द्र तिवारी, विजय गुप्त, संतोष सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र जायसवाल, प्रेमलाल भारती, ब्यास दुबे, आरिफ भोलू, विनोद तिवारी, विद्या सागर मिश्र, देवानन्द सिंह, रामप्यारे शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
