कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस: संदेश यात्रा रोकने पर प्रदेश अध्यक्ष लल्लू उपवास पर बैठे, प्रियंका गांधी ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या है

Read Time: 3 minutes

कांग्रेसियों ने प्रदेश कार्यालय पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह

किसान आंदोलन को लेकर लल्लू ने केंद्र सरकार को घेरा

लखनऊ। आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। प्रदेश कार्यालय में समारोह मनाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संदेश यात्रा निकालकर हजरतगंज के लिए निकले। वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने वाले थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बहस भी हुई। इसके बाद लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठ गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि उत्तर प्रदेश क्या योगी आदित्यनाथ की निजी जागीर है?

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यालय में मना रहे हैं। हम सबको महात्मा गांधी का माल्यार्पण तक नहीं करने दिया गया। कांग्रेस संदेश यात्रा को रोक दिया गया।

संदेश यात्रा रोके जाने के दौरान पुलिस से लल्लू की हुई बहस

 ध्वजारोहण किया गया, सभी वरिष्ठ नेताओं को किया गया याद

कांग्रेस के लखनऊ मुख्यालय स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ध्वजारोहण कर सभा को संबोधित किया। संबोधन में अजय लल्लू ने गांधी जी के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को याद किया। कहा कि आज देश विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने में लगी हैं। यह लोकतंत्र के लिए चुनौती हैं। देश का अन्नदाता जो धरती का भगवान है, धरने पर बैठा हुआ है। लोकतंत्र में जो सरकार होती है, वह जनता से चुनी गई होती है। जनता के से चुनी गई सरकार का व्यवहार क्या है? पूरा देश देख रहा है।

लल्लू ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सरकार के रवैये की दुनिया भर के देशों में आलोचना हुई। किसानों की समस्या का समाधान करने का सुझाव दिया। लेकिन आज भी अलोकतांत्रिक सरकार चल रही है, दमन की सरकार चल रही है। देश के लोकतंत्र के किस चौराहे पर लाकर खड़ा किया गया यह अपने आप में एक चिंताजनक स्थिति है।

प्रियंका ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी का आंदोलन

इस मामले पर कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा है, “कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आंदोलन और किसानों-मजदूरों के आंदोलन का रक्त बहता है। हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 207 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture