पक्षपात का आरोप झेल रहे फ़ेसबुक ने अंखी दास से किया किनारा

Read Time: 3 minutes

भारी जनदबाव और मुकदमेंबाजी के बीच
अंखी दास ने फेसबुक से इस्तीफा दिया

दास पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने भाजपा और अन्य दक्षिण पंथी संगठनों के नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाने से जुड़े नियमों को लागू करने का कथित रूप से विरोध किया था।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह सोशल मीडिया मंच पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने के मामले में कथित तौर पर पक्षपात बरतने को लेकर विवादों में थी।

हालांकि, फेसबुक ने उनके इस्तीफे को विवादस्पद मामले से नहीं जोड़ा है और कहा है कि ये उनका खुद का निर्णय है और इसका किसी विवाद से कोई संबंध नहीं है। जबकि जानकार दास के इस्तीफे को 15 अगस्त को ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट और उसके बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आवेश तिवारी और अंखी दास के बीच हुई मुकदमेंबाजी से जोड़ रहे हैं।

फेसबुक के भारत में प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने ई-मेल के जरिये बयान में कहा, ‘अंखी दास ने फेसबुक में अपने पद से हटने का निर्णय किया है। उन्होंने जन सेवा में अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिये यह कदम उठाया है। अंखी हमारे उन पुराने कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी। वह पिछले नौ साल से अधिक समय से अपनी सेवा दे रही थी।’

दास पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने भाजपा और अन्य दक्षिण पंथी संगठनों के नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाने से जुड़े नियमों को लागू करने का कथित रूप से विरोध किया था। उन पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के फेसबुक ग्रुप पर कई साल तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में संदेश पोस्ट किये।

उन्होंने मामला प्रकाश में आने के करीब ढाई महीने बाद पद से इस्तीफा दिया है।

चालीस से अधिक मानवाधिकार संगठनों और इंटरनेट पर नजर रखने वाले संगठनों ने फेसबुक से दास को तब तक छुट्टी पर भेजने को कहा था, जब तक कंपनी अपने भारतीय परिचालन के ऑडिट का काम पूरा नहीं कर लेती।

दास को लेकर विवाद 15 अगस्त को वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। रिपोर्ट में उन पर आरोप लगाया गया कि अंखी दास ने भाजपा अैर अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं के नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई को बाधित किया।

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के एक दिन पहले दास ने लिखा था, ‘हमने उनके सोशल मीडिया अभियान की हवा निकाल दी और बाकी निश्चित रूप से इतिहास है।’

उन्होंने यह भी लिखा कि नरेंद्र मोदी मजबूत नेता हैं, जिन्होंने पूर्व सत्तारूढ़ दल के किले को ध्वस्त कर दिया।

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अंखी दास ने 2012 के विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा को सोशल मीडिया अभियान के लिये प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण के बाद उन्होंने लिखा, ‘हमारे गुजरात अभियान में सफलता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

इंसानियत के लिए डरावनी है यूएन की ताजा जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट

Post Views: 166 संयुक्त राष्ट्र की जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अगले 20 साल में दुनिया के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्शियस इजाफा तय है, ग्लोबल वार्मिंग की इस रफ्तार पर भारत में चरम गर्म मौसम की आवृत्ति में वृद्धि की उम्मीद। ● जनपथ धरती की सम्‍पूर्ण जलवायु प्रणाली के हर क्षेत्र में पर्यावरण में […]

पेगासस जासूसी और भारतीय लोकतंत्र के इम्तिहान की घड़ी

Post Views: 153 ● एमके वेणु जब सरकारें यह दिखावा करती हैं कि वे बड़े पैमाने पर हो रही ग़ैर क़ानूनी हैकिंग के बारे में कुछ नहीं जानती हैं, तब वे वास्तव में लोकतंत्र की हैकिंग कर रही होती हैं। इसे रोकने के लिए एक एंटीवायरस की सख़्त ज़रूरत होती है। हमें लगातार बोलते रहना […]

पंजाबी गीतों में किसान आंदोलन की गूंज

Post Views: 240 नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ बैठे किसानों को पंजाब के गायकों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। नवंबर के अंत से जनवरी के पहले सप्ताह तक विभिन्न गायकों के दो सौ अधिक ऐसे गीत आ चुके हैं, जो किसानों के आंदोलन पर आधारित हैं। कंवल ग्रेवाल और हर्फ चीमा की नई […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture