काँग्रेस से बढ़ती नज़दीक़ियों की चर्चा के बीच प्रियंका गाँधी से मिले डॉ.कफ़ील

Read Time: 2 minutes

पूर्वा स्टार ब्यूरो

गोरखपुर मेडिकल कालेज में तीन साल पहले घटे आक्सीजन कांड के बाद योगी सरकार के निशाने पर आये डॉ. कफील ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। जब मथुरा जेल से डॉ.कफ़ील रिहा हुए थे तो प्रियंका गाँधी ने उनके परिजनों से बातचीत की थी। प्रियंका गाँधी ने उन्हें अपना निजी मोबाइल नंबर भी दिया था और हर संभव मदद का वादा भी किया था।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे। यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।

डॉ.कफ़ील का योगी सरकार की ओर से उत्पीड़न अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसलों में दर्ज है। कफ़ील की बेगुनाही साबित हुई है लेकिन बार-बार उन्हें जेल में डाला गया। यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी की ओर से कांग्रेस पार्टी ने खुलकर इस मुद्दे को उठाया और जमानत मिलने के बाद कफ़ील गोरखपुर न जाकर राजस्थान चले गये जहाँ कांग्रेस की सरकार है। उन्हें डर था कि कहीं योगी सरकार फिर से किसी मुकदमे में न फँसा दे।

हालांकि डा. कफ़ील राजनीति में प्रवेेश लेने की बात से इंंकार करते रहे हैं लेकिन डा.कफ़ील और कांग्रेस की निकटता की चर्चा के बीच राजनीतिक हलकों में यह सवाल गरम है कि कांग्रेस ने जिस तरह उनके मुद्दे को अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न सेे जोड़ा है, क्या डॉ.कफ़ील कांग्रेस ज्वाइन करेंगे? राजनीति में उतरेंगे? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

माफीनामों का ‘वीर’ : विनायक दामोदर सावरकर

Post Views: 207 इस देश के प्रबुद्धजनों का यह परम, पवित्र व अभीष्ट कर्तव्य है कि इन राष्ट्र हंताओं, देश के असली दुश्मनों और समाज की अमन और शांति में पलीता लगाने वाले इन फॉसिस्टों और आमजनविरोधी विचारधारा के पोषक इन क्रूरतम हत्यारों, दंगाइयों को जो आज रामनामी चद्दर ओढे़ हैं, पूरी तरह अनावृत्त करके […]

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

मोदी सरकार कर रही सुरक्षा बलों का राजनीतिकरण!

Post Views: 177 ● अनिल जैन विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर या परेशान करने के लिए राज्यपाल, चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आदि संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग तो केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह-सात सालों से समय-समय पर किया ही जा रहा है। लेकिन […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture