कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 7 पैनल बनाए

Read Time: 3 minutes
  • विवेक श्रीवास्तव

लखनऊ। तीन दसक बाद राज्य की सत्ता में वापसी के जद्दोजहद में लगी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 2 साल बाद होने वाले चुनाव के लिए 7 पैनल बनाए हैं। इन पैनलों में वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को बड़ा पद दिया गया है। नई कमिटियों में निर्मल खत्री व नसीब पठान जैसे उन लोगों को तरजीह मिली है।
जो कमिटियाँ गठित की गई हैं वे उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारी के तौर पर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद एक ऐसे टीम का नेतृत्व करेंगे जो दो साल बाद उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार करेगी।

इन्हें मिली हैं नई जिम्मेदारियां

प्रमोद तिवारी आउटरीच कमिटी के मुखिया होंगे, जबकि उत्तराखंड के कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह सदस्यता समिति के प्रमुख होंगे। राशिद अल्वी मीडिया पैनल का नेतृत्व करेंगे।

कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव से इतना पहले इसलिए कांग्रेस ने इन कमेटियों की घोषणा की है क्योंकि यह प्रदेश चुनाव के लिहाज के काफ़ी महत्वपूर्ण है। जो भी पार्टी केंद्र की सत्ता में आना चाहती है उसे उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मज़बूत बनाने की ज़रूरत होती है। इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी लगातार इस काम में जुटी हुई हैं। कहा तो यह जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए प्रियंका ने पहले से ही अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है।

हालाँकि, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में ठीक नहीं रहा था। चुनाव से पहले प्रियंका को उत्तर प्रदेश में चुनाव की ज़िम्मेदारी दी गई थी। लेकिन कांग्रेस को इसका ज़्यादा फ़ायदा नहीं मिला। अब जो नई कमिटियाँ बनी हैं उनके सामने पार्टी को ऐसी ही स्थिति से उबारने की चुनौती है। हालाँकि, दो साल बाद जो चुनाव होंगे वह विधानसभा के हैं इसलिए इस चुनाव में प्रदर्शन से पता चलेगा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की राजनीति में वापसी किस तरह कर पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related

ओवैसी मीडिया के इतने चहेते क्यों ?

Post Views: 225 मीडिया और सरकार, दोनो के ही द्वारा इन दिनों मुसलमानों का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें सही समय पर बताया जा सके कि उनके सच्चे हमदर्द असदउद्दीन ओवैसी साहब हैं। ● शकील अख्तर असदउद्दीन ओवैसी इस समय मीडिया के सबसे प्रिय नेता बने हुए हैं। उम्मीद है […]

प्रियंका क्रीज पर और धरी रह गई फील्डिंग!

Post Views: 359 उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती अभी तक इस खुशफहमी में डूबे हुए थे कि कांग्रेस कहीं नहीं है, और बाकी दो भी कमजोर हैं। मगर प्रियंका के क्रीज पर पहुंचते ही सारी फिल्डिंग बिखर गई। हाफ पिच पर आकर उन्होंने दो ही लंबी हिट […]

इन्दिरा की साड़ियों से लेकर राजनीति तक सबका इस्तेमाल करती प्रियंका

Post Views: 198 राजनीति साहस की चीज है। प्रियंका ने इन्दिरा गांधी से सीखा। इन्दिरा भी तो ऐसे ही एक दिन अचानक उठकर बेलछी की तरफ रवाना हो गईं थीं। वहां भी पानी बरस रहा था। जाने का कोई साधन नहीं था। ऐसे में इस परिवार के साथ हमेशा आम आदमी खड़ा होता है। एक […]

error: Content is protected !!
Designed and Developed by CodesGesture